फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हिमाचल-पंजाब एंट्री टैक्स विवाद से बढ़ी चिंता

Tue, 31 Mar 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी समन्वय से समस्या का समाधान करें दोनों सरकारें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच एंट्री टैक्स को लेकर चल रहे विवाद से चिंता बढ़ गई। खासकर टैक्सी और ट्राला चालकों ने समस्या समाधान की मांग की। फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है। गाड़ियों की आवाजाही बिना किसी रुकावट के जारी है। आशंका है कि अगर यह विवाद लंबे समय तक चलता है और इससे दैनिक आपूर्ति व्यवस्था और व्यापार पर असर पड़ सकता है, जिससे आने वाले समय में चिंता और बढ़ सकती है।

पंजाब से दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लदी काफी गाड़ियां पहुंचती हैं। वहीं, टैक्सी चालक भी सवारियों को लेकर पंजाब सहित अन्य राज्यों में जाते हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें रोजाना पंजाब की सीमा में प्रवेश करती हैं। लगातार जारी विवाद के कारण टैक्सी और ट्राला चालकों ने सरकार से इस समस्या का जल्द समाधान निकालने की मांग की है। दोनों राज्यों को आपसी समन्वय बनाकर इस मुद्दे को जल्द सुलझाना चाहिए, ताकि व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित न हों। प्रदेश सरकार ने राज्य की सीमाओं (प्रमुख और छोटे दोनों मार्गों) पर प्रवेश करने वाले बाहरी वाहनों पर लगाए जाने वाले एंट्री टैक्स (प्रवेश कर) में बढ़ौतरी की है। इसका पंजाब के लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन




अभी तक कोई समस्या नहीं आई है। भविष्य को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। सरकार को इस बारे संज्ञान लेना चाहिए। समस्या का समाधान करना चाहिए। विजय, प्रधान, वीरभूमि टैक्सी यूनियन हमीरपुर



सामान लेने के लिए गाड़ियां सामान्य रूप से जा रही हैं। अभी तक किसी भी तरह की शिकायत ट्राला चालकों की ओर से नहीं आई है।-नरेश, प्रधान, ट्राला यूनियन हमीरपुर
विज्ञापन




हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें सामान्य रूप से पंजाब में प्रवेश कर रही हैं। अभी तक कोई समस्या नहीं आई है।-राहुल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें