फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब ऑनलाइन हाजिरी न लगाने पर जारी होंगे नोटिस

Mon, 25 May 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी की मॉनिटरिंग तेज कर दी है। मॉनिटरिंग के अनुसार जिले के छह शिक्षा खंडों में करीब 90 प्रतिशत शिक्षक नियमित रूप से ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कर रहे हैं, जबकि 10 प्रतिशत शिक्षक अब भी पुराने तरीके का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

विभाग ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए क्लस्टर प्रभारियों को स्कूलों की समीक्षा कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट के आधार पर ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे, जिसमें उन्हें लिखित रूप से स्पष्टीकरण देना होगा।
बीते शैक्षणिक सत्र से लागू इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में पारदर्शिता बढ़ाना और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। पहले कई बार ऐसी शिकायतें सामने आई थीं कि कुछ शिक्षक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते या बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं।
विज्ञापन

इन्हीं समस्याओं के समाधान के लिए ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली शुरू की गई थी, ताकि रियल टाइम मॉनिटरिंग संभव हो सके। इसके बावजूद कुछ शिक्षक ऑनलाइन हाजिरी नहीं लगा रहे हैं, जिस पर अब विभाग ने सख्त कार्रवाई का निर्णय लिया है।
कोट
क्लस्टर प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय-समय पर स्कूलों का निरीक्षण करें और देखें कि ऑनलाइन हाजिरी व्यवस्था का सही तरीके से पालन हो रहा है या नहीं। -कमल किशोर भारती, उपनिदेशक, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें