फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब निर्माण कार्यों के मलबे से चांदी कूटेगा नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन निर्माण के लिए मलबा बेचने की तैयारी
विज्ञापन

योजना सिरे चढ़ी तो शहर से हटेगा मलबा, निगम को होगी कमाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में निर्माण कार्याें से निकल रहे मलबे से अब नगर निगम कमाई की योजना बना रहा है। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने मलबे को ठिकाने लगाने के लिए फोरलेन निर्माण में लगी कंपनियों से बात की है।
विज्ञापन


महापौर के अनुसार फोरलेन निर्माण में कई जगह लैडफिल साइट के लिए मलबा भरा जाता है। इसके लिए निर्माण कर रही कंपनियां भी इच्छुक हैं। शहर में बड़े पैमाने पर अवैध डंपिंग हो रही है। इससे न सिर्फ जंगल बर्बाद हो रहे हैं बल्कि यहां की खूबसूरती भी दागदार हो रही है। कई भवन मालिक भी सड़क किनारे बची हुई निर्माण सामाग्री और मलबा फेंक रहे हैं। इसे नगर निगम फोरलेन निर्माण के लिए देने की योजना बना रहा है। यदि निर्माण करने वाली कंपनियां अपनी गाड़ियां देती है तो नगर निगम इस मलबे को देने के लिए तैयार है। इसके अलावा निगम खुद भी इसे उठाने के लिए गाड़ी की सुविधा दे सकता है। महापौर ने कहा कि अभी इस योजना पर बात चल रही है। यदि योजना सिरे चढ़ती है तो इससे नगर निगम को भी फायदा होगा। इससे शिमला शहर भी साफ दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें