फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज अस्पताल में अब हर मरीज का होगा कोरोना टेस्ट

विज्ञापन
सिविल अस्पताल भोरंज में कोरोना के सैंपल लेते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर (भोरंज)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत हमीरपुर अस्पताल में भोरंज क्षेत्र के दो लोग कोरोना पॉजीटिव आने से अब भोरंज अस्पताल में आने वाले हर मरीज का कोरोना टेस्ट होगा। जिले में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रहा है। दोनों संक्रमित पति-पत्नी भोरंज से ताल्लुक रखते हैं। दोनों मरीजों के सैंपल नए कोरोना वेरिएंट की जांच के लिए भी भेजे गए हैं। इस बीच सिविल अस्पताल भोरंज में मरीजों के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। भोरंज सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने लोगों से कोरोना टेस्ट में सहयोग करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि भोरंज क्षेत्र के दो लोग हमीरपुर अस्पताल में पॉजिटिव आए हैं। आदेशों के अनुसार भोरंज अस्पताल में भी पर्ची बनाने के साथ हर मरीज को कोरोना टेस्ट करवाृकर ही अस्पताल में डॉक्टर चेकअप करेंगे।
विज्ञापन


बुधवार को अस्पताल में 130 लोगों की कोरोना जांच की गई। सभी का रिजल्ट निगेटिव रहा है। सर्दियों में फिर कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं। भोरंज सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. ललित कालिया ने कहा कि कोरोना के खतरे को देखते हुए भोरंज अस्पताल में फिर से टेस्ट शुरू कर दिए हैं ताकि और लोग चपेट में न आएं। एहतियात के लिए सभी मास्क का प्रयोग करें और हाथों को बार-बार धोएं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी हमीरपुर डाॅ. संजय जगोता ने कहा कि नए वेरिएंट के लिए सैंपल भेजे गए हैं। इन सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है। कोरोना से बचाव के लिए सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें