फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब सुजानपुर अस्पताल में हो सकेंगे जटिल ऑपरेशन

Fri, 16 Jan 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल सुजानपुर। संवाद - फोटो : जिले में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट।
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में अब मरीजों को ऑपरेशन करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) की नियुक्ति कर दी है।
विज्ञापन

ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के नियुक्त होने से मरीजों को दूर-दराज के अस्पतालों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। मरीज आसानी से अस्पताल में टेस्ट करवाकर ऑपरेशन करवा सकेंगे। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट सभी ऑपरेशनों को आसानी से सर्जन के साथ करवा सकेंगे।

वर्तमान में सुजानपुर अस्पताल में प्रतिदिन 350 के करीब ओपीडी रहती है। अस्पताल में कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर तीन जिलों से मरीज स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए पहुंचते हैं। पूर्व में अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के न होने से मरीजों को छोटे-बड़े ऑपरेशन के लिए दूर दराज के अस्पतालों में रेफर किया जाता था। ऐसे में क्षेत्रवासी लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग से अस्पताल में नियुक्ति करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

समस्या के समाधान व ग्रामीणों की मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में ओटीए की नियुक्ति कर दी है। अब अस्पताल में सर्जन को ऑपरेशन के दौरान थिएटर को सर्जरी के लिए तैयार करने, उपकरणों को स्टरलाइज और व्यवस्थित, सर्जरी के दौरान सर्जन और एनेस्थेटिस्ट की सहायता करने, मरीजों को सर्जरी से पहले और बाद में संभालने और थिएटर की सफाई व रखरखाव सुनिश्चित करने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

कोट

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट की नियुक्त कर दी गई हैं। अब अस्पताल में मरीजों को ऑपरेशन करवाने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। -डॉ राज कुमार, बीएमओ, सुजानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें