फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आशीष इलेवन को हराकर अमतर टीम ने जीती प्रतियोगिता

Fri, 16 Jan 2026 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पनसाई में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत : जागरूक पाठ
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के तहत पनसाई में स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला अमतर टीम और आशीष इलेवन के बीच खेला गया। अमतर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आशीष इलेवन को हराकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता युवा दिवस पर 12 जनवरी को शुरू हुई थी, जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। युवक मंडल के संयोजक एवं भाजयुमो के पूर्व प्रदेश सचिव जगदीप शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना और खेलों के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा की ओर प्रेरित करना है।
इस मुकाबले में पनसाई टीम ने तीसरा और समीरपुर टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और ट्राॅफी दी गई। वहीं, उपविजेता टीम को 7100 रुपये और ट्राॅफी दी गई। समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहीं, विजेता टीम को पनसाई पंचायत के प्रधान दिनेश शर्मा एवं सेवानिवृत्त एसएचओ सुरेंद्र कौशल ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर दिनेश शर्मा ने कहा कि युवा अगर खेलों में व्यस्त रहेंगे, तो नशा इत्यादि गतिविधियों से दूर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें