फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब ई-जादुई पिटारा से घर पर ऑनलाइन पढ़ेंगे नौनिहाल

Sun, 20 Jul 2025 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सरकारी स्कूलों में अब तीन से आठ वर्ष के नौनिहालों को ई-जादुई पिटारा एप से पढ़ाई करवाई जाएगी। एनसीईआरटी (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद्) की ओर से विद्यार्थियों के लिए ई-जादुई पिटारा एक मोबाइल एप बनाया गया है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से विद्यार्थी स्कूल के साथ घर पर भी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे। पूर्व में 392 प्राथमिक स्कूलों में मैजिक बॉक्स का एक सेट प्रदान किया गया था, लेकिन अवकाश के दौरान स्कूल न आने से विद्यार्थी बाॅक्सों का प्रयोग नहीं कर पा रहे थे। अब विद्यार्थियों के लिए एप को लांच किया गया है, ताकि नौनिहालों को पढ़ाई के लिए सुविधा मिल सके।
एप पर तीन से आठ वर्ष के विद्यार्थियों के पंचकोषीय विकास संबंधी खेल-आधारित शिक्षण संसाधन अपलोड किए गए हैं, जिससे अभिभावकों को घर पर बच्चों को कठिन पाठ्यक्रम को पढ़ने में आसानी होगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को विविध प्रकार के माध्यमों से सीखने के लिए समग्र शिक्षा के तहत एप में पूर्व में दिए गए बाॅक्स का सामान प्लेबुक, खिलौने, पहेलियां, लकड़ी के नंबर सेट, फलों पशुओं के चित्रों, फ्लैश कार्ड और कहानी की किताबें ऑनलाइन डाले गए हैं। पूर्व में प्राथमिक स्कूलों में मैजिक बॉक्स का एक सेट प्रदान करने के लिए एनसीईआरटी की ओर से रैंडम तरीके से स्कूलों का चयन किया गया था, लेकिन अब मैजिक बाॅक्स की मोबाइल एप भी लांच की गई है, ताकि शिक्षकों के साथ अभिभावक भी घर पर ऑनलाइन माध्यम से इसके बारे में जानकारी ले सकें।
वहीं, एक वर्ष बाद बाॅक्स के प्रयोग और एप के संचालन से आए परिणामों का ऑनलाइन डाटा तैयार होगा। इसके उपरांत आगामी समय में विद्यार्थियों के लिए मांग के अनुसार बाॅक्स
तैयार किया जाएगा।

कोट

तीन से आठ वर्ष के विद्यार्थी स्कूलों के साथ घर पर ऑनलाइन ई-जादुई पिटारा से पढ़ाई करेंगे। पूर्व में स्कूलों में मैजिक बॉक्स बांटे गए हैं, अब छुट्टियों में एप को संचालित किया गया है। इससे विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे।
-भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्रीप्राइमरी



क्या है ई-मैजिक बॉक्स

मैजिक बॉक्स (जादुई पिटारा) जिसे एनसीईआरटी की ओर से डिजाइन किया गया है। उसी का एक डिजिटल पारूप है। इसे खेल-आधारित शिक्षण संसाधन को तीन से आठ वर्ष की आयु के बच्चों के लिए ऑनलाइन माध्यम से तैयार किया गया है। यह एक तरह का मैजिक बॉक्स एप है, जिसमें प्लेबुक, खिलौने, पहेलियां, फ्लैश कार्ड और कहानी की किताबें शामिल हैं, जो स्थानीय संस्कृति और भाषाओं को दर्शाती हैं। ई-जादुई पिटारा 13 भाषाओं में उपलब्ध है, बच्चों को गणित और भाषा सहित उनके सोचने के कौशल और भावनात्मक कल्याण को विकसित करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें