फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब खेल और कहानियों से सीखेंगे नौनिहाल

Sun, 26 Apr 2026 12:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर के 402 प्राथमिक स्कूलों में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के नौनिहाल अब साप्ताहिक प्लानर के जरिए पढ़ाई करेंगे। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में शिक्षा विभाग ने प्रारंभिक शिक्षा को रोचक, प्रभावी और समग्र बनाने के लिए यह पहल शुरू की है।
विज्ञापन

यह प्लानर 3 से 5 वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि पहली कक्षा में प्रवेश के बाद उन्हें किसी तरह की कठिनाई न हो। अब खेल-खेल में और कहानियों के माध्यम से नौनिहाल ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
प्लानर में कहानी सुनाना, चित्र देखकर बोलना, कविता, गिनती, आकृतियों की पहचान, रंग भरना, चित्र बनाना, कागज से आकृतियां बनाना, खेलकूद, योग, समूह गतिविधियां, स्वच्छता और अभिभावकों की सहभागिता जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन

इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से लागू किया जाएगा। इंटरनेट वाले क्षेत्रों में डिजिटल कंटेंट के जरिए पढ़ाई होगी, जबकि दूरदराज के इलाकों में वर्कशीट, चित्र पुस्तिकाएं और गतिविधि किट दी जाएंगी, ताकि हर बच्चे तक शिक्षा पहुंच सके।
यह प्लानर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप तैयार किया गया है, जिसमें प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

कोट

प्री-प्राइमरी कक्षाओं में नौनिहालों के संपूर्ण विकास के लिए नए सत्र में गतिविधि प्लानर तैयार किया गया है, स्कूल प्रमुखों को स्कूल स्तर पर गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं। -भवानी सिंह, जिला समन्वयक, प्री-प्राइमरी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें