फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद पर कब्जे के बाद अब भाजपा की नजरें पंचायत समिति पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने के बाद अब भाजपा की नजर जिला के छह विकास खंडों के अंतर्गत गठित होने वाली पंचायत समितियों पर है। वहीं, जिला परिषद में शिकस्त का सामना कर चुकी कांग्रेस अब पंचायत समिति के जरिये अपनी लाज बचाने का प्रयास कर रही है। हमीरपुर, बमसन, सुजानपुर, बिझड़ी, भोरंज और नादौन में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों की शपथ हो चुकी है।
विज्ञापन

अब इन सभी छह विकास खंडों में पंचायत समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने हैं। जिसके लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों की ओर से पंचायत समिति सदस्यों को अपने खेमे में शामिल करने के लिए गोटियां फिट करने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों दलों की ओर से सदस्यों को जोड़ने और तोड़ने का प्रयास चल रहा है। हमीरपुर, सुजानपुर और बिझड़ी में कांग्रेस पार्टी समर्थित अध्यक्ष -उपाध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है।
वहीं भोरंज, बमसन, नादौन में कांग्रेस की स्थिति कमजोर दिख रही है। भाजपा जिले के सभी छह ब्लॉकों में मजबूत स्थिति के दावे कर रही है। कांग्रेस और भाजपा के दावों में कितनी सच्चाई है, इसका पता तो अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनाव के दिन ही चलेगा। लेकिन, जिस तरह से शपथ ग्रहण के बाद कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति सदस्य वाकआउट कर रहे हैं, उससे अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चुनने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार ने कहा कि पार्टी की ओर से जिले की सभी पंचायत समितियों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने के लिए प्रयास जारी हैं। हालांकि, तीन ब्लॉकों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।
उधर, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा कि जिला परिषद में जिस तरह नवनिर्वाचित सदस्यों ने भाजपा का साथ दिया है, ठीक वैसे ही पंचायत समिति में भी भाजपा पर विश्वास जताकर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें