फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भोरंज बाजार 8 से 2 बजे तक ही खोलेंगे व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। जिले में सुजानपुर और टौणीदेवी के बाद उपमंडल मुख्यालय भोरंज के व्यापारियों ने भी दुकानें खोलने का समय दो घंटे घटा दिया है। जिला प्रशासन ने सुबह आठ बजे से सायं चार बजे तक कर्फ्यू में ढील दी है। लेकिन, कोरोना महामारी से भोरंज क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जिसके चलते जिला हमीरपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों पर व्यापार मंडल भोरंज के व्यापारियों ने भी चिंता जताई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को व्यापार मंडल की आपात बैठक मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें व्यापारियों ने खुद अपनी जिम्मेदारी समझते हुए लोगों को कोरोना जैसी महामारी से बचाने के लिए भोरंज कस्बे को सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही उन्होंने एसडीएम भोरंज डॉ. अमित शर्मा को भी पत्र के माध्यम से अपने इस निर्णय से अवगत करवाया और उन्हें सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान करने की मांग की। उनका कहना है कि कस्बे के साथ लगते भोरंज उपमंडल मुख्यालय की कुछ दूरी पर संस्थागत क्वारंटीन केंद्र जेएनवी डूंगरी में 5 कोरोना पॉजिटिव केस आने से लोग सहमे हुए हैं और क्षेत्र में कई लोग रेड जोन से आए हैं। जिससे खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए उन्होंने दुकानों को खोलने का समय स्वयं निर्धारित कर जनहित के लिए निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें