फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू में ढील के बाद घूमने निकले लोगों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। लॉकडाउन के दौरान शाम चार बजे के बाद घरों से बाहर निकलने वाले लोगों के विरुद्ध एसडीएम नादौन विजय कुमार ने कड़ी कार्रवाई की है। वीरवार देर शाम एसडीएम ने अस्पताल मार्ग पर मिन्हास अस्पताल के निकट नाका लगाया था।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने कई वाहनों के चालान काटे, वहीं पैदल घूम रहे और सैर पर निकले लोगों को भी एसडीएम ने रोककर चेतावनी दी कि चार बजे के बाद घरों से कहीं न निकलें अन्यथा उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम विजय कुमार ने ऐसे लोगों से लिखित में लिया कि वह दोबारा बाहर नहीं निकलेंगे। इस संबंध में विजय कुमार ने बताया कि चार बजे के बाद लोगों को घरों से निकलने की मनाही है। इसलिए कोई भी व्यक्ति वर्जित समय में घरों से बाहर न आएं। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें