दिव्य सर्वहित सुधार सभा बड़सर के पदाधिकारी बैठक के उपरांत। संवाद
- फोटो : शहर के मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास लगा जाम।
बड़सर(हमीरपुर)। अब बड़सर अस्पताल में तीमारदारों को भी दोपहर का खाना मिलेगा। रविवार को बड़सर अस्पताल में हुई दिव्य सर्वहित सुधार सभा बड़सर की मासिक बैठक में संरक्षक कप्तान अजीत चंद चौहान ने यह जानकारी दी।
बैठक की अध्यक्षता कैप्टन प्रकाश चंद ने की, जबकि बालकृष्ण जसवाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सदस्यों को सभा के प्रचार प्रसार और संगठन को संगठित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने के निर्देश दिए।
सभा के महासचिव हरवंश लाल शर्मा ने सभा का मासिक आय-व्यय और 22वें स्थापना दिवस की विस्तृत जानकारी दी। संरक्षक कप्तान अजीत चंद चौहान ने सभा की गतिविधियों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि सभा की ओर से सिविल अस्पताल बड़सर में तीमारदारों के लिए दोपहर के खाने की सेवा शुरू कर दी गई है। इसके अतिरिक्त मरीजों और तीमारदार की अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है।
वर्तमान में बड़सर अस्पताल में प्रशासन की ओर से केवल मरीजों को ही खाना उपलब्ध करवाया जाता है। ऐसे में मरीज के साथ आने वाले तीमारदारों को खाने के लिए बाहर का रुख करना पड़ता है। समस्या को देखते हुए सभा के सदस्यों ने सुविधा को शुरू किया है। मदन लाल ने गांव-गांव जाकर सदस्य बनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर विजय कुमार, आत्माराम, राकेश कुमार, बाबूराम और कई अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।