फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब सुजानपुर अस्पताल में हर प्रकार के लैब टेस्ट की मिलेगी सुविधा

Fri, 07 Nov 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर अस्पताल में आधुनिक लैब का लोकार्पण करते विधायक कैप्टन रंजीत सिंह। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। सिविल अस्पताल सुजानपुर में अब हर प्रकार के लैब टेस्ट होंगे। मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल में लैब का सौंदर्यींकरण कार्य पूरा हो गया है। शीघ्र ही लैब में मशीनरी को स्थापित करने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

वीरवार को विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने आधुनिक लैब का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि लैब पर करीब 50 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है। उपकरणों के स्थापित होते ही विशेषज्ञ लैब में 24 घंटे सेवाएं देंगे। इससे मरीजों को हृदय, गुर्दे सहित पूरे शरीर के टेस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी।
निजी अस्पतालों में पूरे टेस्ट करवाने में 2500 से 3000 रुपये का खर्च आता है। सिविल अस्पताल में टेस्ट की सेवा पूर्णतया निशुल्क रहेगी। प्रदेश सरकार की ओर से अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है। शीघ्र ही डायलिसिस की भी सुविधा शुरू कर दी जाएगी। पूर्व में अस्पताल में क्रस्ना लैब में कुछेक टेस्ट ही होते थे, लेकिन अब आधुनिक लैब के बनने से मरीजों को अन्य अस्पतालों में भटकने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में प्रतिदिन कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर जिले से सैकड़ों लोग उपचार के लिए पहुंचते हैं। लैब में टेस्ट करवाने में काफी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राज कुमार कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, प्यार चंद, रतनचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें