फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: धनेटा कॉलेज और प्रतिभा स्पंदन सोसायटी के बीच हुआ एमओयू

Fri, 07 Nov 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय धनेटा व प्रतिभा स्पंदन सोसायटी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर करने के बाद एक दूसर - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनेटा (हमीरपुर)। शैक्षणिक व शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वीरवार को राजकीय महाविद्यालय धनेटा और प्रतिभा स्पंदन सोसायटी शिमला के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं।
वाणिज्य विभाग ने शैक्षणिक और शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभा स्पंदन सोसायटी शिमला के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इसके तहत संयुक्त शोध कार्यक्रम, सम्मेलन, अनुसंधान कार्यशालाएं और विद्यार्थियों के हित में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डाॅ. ज्ञान चंद राणा और वाणिज्य विभागाध्यक्ष सहआचार्य डाॅ. रजनीश कुमार ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

प्रतिभा स्पंदन शिमला की ओर से संस्थापक डॉ. मृत्युंजय शर्मा, अध्यक्ष डाॅ. निर्मल सिंह और महासचिव डाॅ. बलबीर सिंह ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। प्राचार्य डाॅ. ज्ञान चंद राणा ने बताया कि प्रतिभा स्पंदन सोसायटी तथा वाणिज्य विभाग द्वारा नवसंचालित किए गए नेशनल जर्नल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट में वाणिज्य विषय से संबंधित शोध पत्र प्रकाशित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे महाविद्यालय के शिक्षक अपने शोध पत्र प्रकाशित कर सकते हैं। इस अवसर पर प्रो. नीलम अग्निहोत्री, डॉ. अजय कुमार, प्रो. मदन पटियाल, डॉ. प्रीतम, प्रो. राकेश कुमार और प्रो. अंजना भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें