फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अब एक आईडी में ही संग्रहित रहेंगी विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियां

Wed, 09 Oct 2024 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी में मंगलवार को नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एपीएएआर आईडी (ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री) पर संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य अभिभावकों को एपीएएआर आईडी के महत्व, पंजीकरण प्रक्रिया, और इसके लाभों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम में 100 अभिभावकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने अभिभावकों को एपीएएआर आईडी के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह आईडी छात्रों के लिए आजीवन शैक्षणिक पासपोर्ट के रूप में कार्य करती है, जिसमें छात्रों की सभी शैक्षणिक उपलब्धियां एक ही स्थान पर संग्रहित रहती हैं।
प्रधानाचार्य ने बताया कि एपीएएआर आईडी का पंजीकरण प्रक्रिया सरल है और इसका उपयोग छात्रों की शैक्षणिक गतिशीलता के लिए किया जा सकता है। उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि यह प्रणाली छात्रों की गोपनीयता को प्राथमिकता देती है, और जानकारी केवल आवश्यक सरकारी एजेंसियों के साथ ही साझा की जाएगी।
विज्ञापन

संगोष्ठी के अंत में, प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर ध्यान दें और जल्द से जल्द एपीएएआर आईडी का पंजीकरण करवाएं। इस अवसर पर पाठशाला प्रबंधन समिति के सदस्य और सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें