फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोग हो चुके खाद्य तेल का करें संग्रहण : उपायुक्त

Wed, 09 Oct 2024 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में होटलों, ढाबों और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों में खाद्य वस्तुओं की तलाई के बाद बचे हुए खाद्य तेल के बार-बार प्रयोग को रोकने और इसे बायोडीजल के लिए एकत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं मानक विभाग, और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि बार-बार गर्म किया गया खाद्य तेल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है और इसके सेवन से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों को इस बचे हुए तेल को दोबारा प्रयोग करने या फेंकने के बजाय इसे एकत्रित करने की सलाह दी गई है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी इस बचे हुए तेल को बेचकर आय अर्जित कर सकते हैं, क्योंकि यह बायोडीजल के रूप में उपयोग हो सकता है। उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे बद्दी की चयनित फर्म से समन्वय स्थापित करें ताकि यह फर्म हमीरपुर से तेल की नियमित कलेक्शन सुनिश्चित कर सके।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को स्थानीय व्यापारियों को जागरुक करने और इस संबंध में एक व्हाट्सऐप समूह बनाने के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने कलेक्शन की व्यवस्था पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। अन्य अधिकारियों और स्थानीय व्यापारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें