फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कोहड़रा में अब 15 करोड़ से बनेगा डे बोर्डिंग स्कूल

Thu, 08 May 2025 05:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। उपमंडल बड़सर के अंतर्गत कोहड़रा में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य अब 15 करोड़ रुपये की लागत से होगा। पूर्व में निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग ने पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन शिक्षा निदेशालय और जिला स्तरीय टीम के निरीक्षण के बाद अब निर्माण कार्य की राशि को बढ़ाकर अकादमिक मंजूरी के लिए भेजा है। विभाग ने निर्माण कार्य को लेकर 15 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है ताकि स्कूल भवन का निर्माण कार्य आधुनिक सुविधाओं के साथ करवाया जा सके।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग की ओर से पूर्व में तैयार किए गए प्रस्ताव में पांच करोड़ रुपये की राशि में कुछ कनाल भूमि पर भवन बन रहा था जबकि शिक्षा विभाग के पास कोहड़रा में 96 कनाल भूमि उपलब्ध है। ऐसे में निरीक्षण टीम ने अतिरिक्त भवन बनाने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाया है ताकि विद्यार्थियों को स्कूल स्तर पर सभी प्रकार सुविधाएं प्रदान की जा सकें। 96 कनाल भूमि पर एफसीए केस से लेकर विभाग के नाम भूमि को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई हैं। बजट राशि को मंजूरी मिलने के बाद विभाग की ओर से निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। स्कूल में विद्यार्थियों को मॉडल बोर्डिंग स्कूल की भांति सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। वर्तमान में जिला के दो विधानसभा क्षेत्रों भोरंज और नादौन में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। दो भवनों का निर्माण कार्य 20 से 40 फीसदी तक हो गया है। सुजानपुर और हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में भूमि मिलने के बाद ही कार्य शुरू होगा।



कोहड़रा में प्रस्तावित डे बोर्डिंग स्कूल का निर्माण कार्य अब 15 करोड़ रुपये की लागत से होगा। पूर्व में निर्माण कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन अब निर्माण कार्य की राशि को बढ़ाकर अकादमिक मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. एमआर चौहान, उपनिदेशक, उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें