फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भवन निर्माण में नियमों की अनदेखी पर सात लोगों को नोटिस जारी

Wed, 24 Dec 2025 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नगर निगम के तहत नियमों की अवहेलना करने पर अधिकारियों ने सात लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में 30 दिसंबर तक अपना पक्ष रखने का समय दिया है।
इससे पहले भी नगर निगम ने 25 लोगों को नोटिस जारी किए थे। इनमें अधिकांश लोगों ने नया निर्माण करने से पहले अपना नक्शा पास नहीं करवाया है या फिर जिन्होंने नक्शा पास करवाया है वह नक्शे की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर ने नियमों के अनुसार भवन निर्माण न करने वाले सात लोगों को नोटिस जारी किए हैं। अगर ये लोग संतोषजनक उत्तर नहीं देते हैं तो नगर निगम इनके खिलाफ आगामी कार्रवाई करेगा। नगर निगम के तहत किसी भी निर्माण कार्य से पहले नक्शा पास करवाना अनिवार्य होता है। इससे पहले भी नगर निगम ने लोगों को नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों की मानें तो टीसीपी एक्ट के तहत नक्शा पास करवाना अनिवार्य है। इसमें अगर कोई व्यक्ति भवन में फेरबदल करवाता है तो उसे नक्शे में दर्शाना जरूरी होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें