फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सिलिंडर तो दूर लकड़ी का भी नहीं हुआ प्रबंध, कारोबारियों के चूल्हे पड़े ठंडे

Wed, 25 Mar 2026 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
देशराज , दुकानदार, कांगड़ा - फोटो : 1
विज्ञापन
संजीव वालिया
विज्ञापन


सुजानपुर (हमीरपुर)। हर बार व्यावसायिक सिलिंडर मिल जाता था। ऐसे में लकड़ी का प्रबंध नहीं किया, अब सिलिंडर न मिलने से दुकान बंद करने की नौबत आ गई है। गैस सिलिंडर न मिलने से पकवान बनाना मुश्किल हो गया है।
यह कहना है सुजानपुर चौगान में सजे मेले में अपनी दुकानें बंद करने को विवश होने वाले कारोबारियों का। उनका कहना है कि लोग सिलिंडर ब्लैक में दे रहे हैं, लेकिन वह भी चुनिंदा लोगों को ही मिल रहे हैं। गैस सिलिंडर न मिलने से अब आजीविका पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि मेले में चल रहा ब्लैकमेलिंग का धंधा खूब फल फूल रहा है, लेकिन अधिकारी आंखे मूंद कर बैठे हुए हैं। अवैध रूप से घरेलू गैस के सिलिंडरों की भी चहेतों में बंदरबांट किए जाने का आरोप है। होली उत्सव में सजी खाद्य पदार्थ की दुकानें गैस सिलेंडर उपलब्ध न होने के कारण उखड़ने लगी हैं। कई दुकानदार गैस सिलिंडर उपलब्ध न होने के कारण दुकान बंद करके जा चुके हैं।
अभी तक मंदी की मार तथा बारिश से प्रभावित हो रहे कारोबार को लेकर दुकानदार मेले की समय अवधि बढ़ाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन सबसे परेशान खाद्य पदार्थ बेचने वाले दुकानदार हैं। होली मेला अभी तक कारोबारियों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर पाया है। दुकानदारों को हर तरफ से समस्याओं ने घेर रखा है।
हरियाणा से सुजानपुर में देशी घी में जलेबी बनाने वाले दुकानदार सहित पांच अन्य दुकानदार मेला छोड़कर चले गए हैं। वहीं, संजय मेहरा चाप से बने उत्पाद बेचते थे, लेकिन सिलिंडर न मिलने के कारण उन्होंने भी काम बंद कर दिया है।

कोट्स
गैस सिलिंडर न मिलने से राजस्थान के विभिन्न पकवान बनाना मुश्किल हो गया है। यहां पर लकड़ी का प्रबंध भी नहीं है और न ही गैस सिलिंडर मिल रहा है। अगर सिलिंडर नहीं मिला तो हमें भी दुकान बंद करनी पड़ेगी। -गोकुल, दुकानदार, राजस्थान

लकड़ी का प्रबंध नहीं किया था। पहले मेले में व्यावसायिक सिलिंडर से ही सामान बनाते थे, लेकिन अब सबसे बड़ी समस्या पैदा हो गई है। अगर सिलिंडर न मिला तो व्यापार ठप हो जाएगा। -रवि कुमार, दुकानदार, कक्कड़
सिलिंडर न मिलने के कारण कारोबार पर उलटा प्रभाव पड़ा है। कई दुकानदार चले गए हैं। अगर यही हाल रहा तो हमें भी मेले से पलायन करना पड़ेगा। पहली बार मेले में सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। -हंसराज, दुकानदार, गुलेर
गैस सिलिंडर न मिलने से दुकानदारी करना मुश्किल हो गया है। ऐसा पता होता कि गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा, तो हम घर से एक्सट्रा सिलिंडर लेकर आते। इस बार कारोबार उम्मीदों के अनुसार नहीं हुआ है। -देशराज, दुकानदार, कांगड़ा
विज्ञापन

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की सप्लाई नहीं पहुंच रही है। गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेचने की कोई शिकायत नहीं आई है। अगर कोई इस संबंध में शिकायत करता है, तो अवैध रूप से सिलिंडर बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी। -राज कुमार, प्रभारी, गैस एजेंसी, सुजानपुर

देशराज , दुकानदार, कांगड़ा- फोटो : 1

देशराज , दुकानदार, कांगड़ा- फोटो : 1

देशराज , दुकानदार, कांगड़ा- फोटो : 1

देशराज , दुकानदार, कांगड़ा- फोटो : 1

देशराज , दुकानदार, कांगड़ा- फोटो : 1

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें