फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई रैल में प्राकृतिक खेती कोर्स के लिए एक भी आवेदन नहीं

Wed, 20 Aug 2025 12:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल में वर्तमान शैक्षणिक सत्र से प्राकृतिक खेती का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाएगा। छह माह की अवधि वाले कोर्स के लिए एक भी आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन

संस्थान की ओर से सीटों को भरने के लिए दो राउंड की काउंसलिंग करवाई है। उसके बाद भी इस कोर्स की एक भी सीट नहीं भरी हैं। अब सीटों को भरने के लिए संस्थान स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। कोर्स में पर्यावरण अनुकूल कृषि पद्धति और रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बिना, प्राकृतिक रूप से उपलब्ध तत्वों और सूक्ष्मजीवों का उपयोग कर खेती करने के तरीके सीखाए जाएंगे। कोर्स में करीब 20 सीटें भरी जाएंगी।
स्कूल ड्रॉप आउट से लेकर 65 साल तक के वरिष्ठजन कोर्स करने के लिए पात्र होंगे। प्राकृतिक खेती से लोगों को जोड़ने की यह अनूठी पहल है। इस कोर्स के लिए जिले में एक मात्र आईटीआई रैल काे चुना गया है। इस कोर्स का पाठयक्रम नौणी विश्वविद्यालय की ओर से तैयार किया गया है। प्राकृतिक खेती करने की संपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। आईटीआई रैल में पहले से 12 ट्रेड चलाए जा रहे हैं। अब छह माह का शॉट टर्म कोर्स शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट

आईटीआई रैल में प्राकृतिक खेती का डिप्लोमा कोर्स शुरू किया जाएगा। कोर्स के तहत 20 सीटें भरी जानी हैं। दो राउंड की काउंसलिंग के बाद सीटें नहीं भरी हैं। संस्थान स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया आरंभ की गई है। उम्मीद है कि जल्द ही इस कोर्स में सीटें भर ली जाएंगी।
विज्ञापन

-कपिल, प्रधानाचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रैल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें