एडमिट कार्ड के बिना कोई भी उम्मीदवार सेना भर्ती में भाग नहीं ले पाएगा। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल रोहित कुशवाहा ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर बिलासपुर के लुहणु मैदान में भर्ती रैली कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों का पासवर्ड गुम होने से पंजीकरण नहीं हो सका था, उन्होंने सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में नया पासवर्ड बनाने के लिए अर्जी दी थी। कर्नल कुशवाहा ने कहा है कि उनका पासवर्ड 2015 में रजिस्ट्रेशन करवाते समय दिया मोबाइल नंबर ही होगा।
उन्होंने बताया कि उम्मीदवार एक बार उस मोबाइल नंबर को पासवर्ड बना कर रजिस्ट्रेशन करवाने के बाद वे अपना पासवर्ड बदल कर उसे याद रखें। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों की रजिस्ट्रेशन हो चुकी है, वह उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड सेना की वेबसाइट से 29 अक्तूबर तक डाउनलोड कर लें।
उन्होंने बताया कि एडमिट कार्ड के बिना कोई भी उम्मीदवार भर्ती में भाग नहीं ले पाएगा।