फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नई 9 पंचायतों में चुनाव नहीं, 234 का आज जारी हो सकता है आरक्षण रोस्टर

Thu, 02 Apr 2026 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के अहम फैसले के बाद हमीरपुर जिले में पंचायत चुनाव की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। नवगठित नौ पंचायतों में फिलहाल चुनाव नहीं होंगे, जबकि शेष 234 पंचायतों में चुनावी प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आरक्षण रोस्टर तैयार कर लिया गया है, जिसे वीरवार को जारी किए जाने की पूरी संभावना है। उच्च न्यायालय ने सोमवार को नवगठित पंचायतों के पुनर्गठन को अवैध करार दिया है।
इस फैसले के चलते जिला में नई पंचायतों में चुनाव पर फिलहाल रोक लग गई है। पहले जहां जिला में पंचायतों की संख्या बढ़कर 243 हो गई थी, अब यह घटकर 234 रह गई है। ऐसे में चुनावी प्रक्रिया भी अब इन्हीं पंचायतों तक सीमित रहेगी।
विज्ञापन



पांच साल में बदला पंचायतों का ढांचा
पिछले पांच वर्षों में हमीरपुर जिले की पंचायत संरचना में बड़े स्तर पर बदलाव हुए हैं। वर्ष 2020 में 248 पंचायतों में चुनाव संपन्न हुए थे। इसके बाद पुनर्गठन और नए निकाय बनने से पंचायतों की संख्या में उतार-चढ़ाव आया। 24 पंचायतों का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। इस बार नई पंचायतों और नगर निकायों के गठन के कारण 243 पंचायतों में चुनाव की संभावना थी, लेकिन कोर्ट के आदेश के बाद अब 234 पंचायतों में ही चुनाव होंगे।

नगर निकाय गठन का भी पड़ा असर
जिले के बड़सर, भोरंज, नादौन और हमीरपुर क्षेत्रों में नगर निकायों के गठन और पुनर्गठन से पंचायत व्यवस्था पर बड़ा प्रभाव पड़ा है। 14 पंचायतें पूरी तरह समाप्त हो गईं हैं और 10 पंचायतों का क्षेत्रफल और स्वरूप बदल गया है। इस पुनर्गठन ने पंचायतों की सीमाओं और राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित किया है। इन पंचायतों में अब अगले पांच वर्षों के बाद ही चुनाव होंगे।


बॉक्स

इन नई पंचायतों में फिलहाल चुनाव नहीं
नवगठित पंचायतों में नादौन विकास खंड से तीन चमराल, नघुं, लंजयाणा, विकास खंड भोरंज से तीन ककरोहल, जख्योल, दसमल, बमसन से संगरोह कलां, सुजानपुर से दो बलेहू और बड़ेई(धनोटू) शामिल है।

आरक्षण रोस्टर तैयार, जारी होने का इंतजार
जिला प्रशासन और पंचायती राज विभाग ने आरक्षण रोस्टर जारी करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली है। रोस्टर जारी होते ही पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना और अन्य प्रक्रियाएं भी तेजी से आगे बढ़ेंगी। आरक्षण रोस्टर जारी होने से पहले ही जिला में संभावित प्रत्याशियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। पंचायत स्तर पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें