फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीएचसी ऊहल में चिकित्सक नहीं, दो दिन से बिना इलाज लौट रहे मरीज

Fri, 26 Jun 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊहल (हमीरपुर)। स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत पीएचसी ऊहल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं। इलाके में वायरल बुखार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊहल में दो दिन से चिकित्सक उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार पीएचसी ऊहल में चिकित्सकों के दो पद स्वीकृत हैं, जिनमें से एक पद रिक्त है। एक चिकित्सक बीते दिन छुट्टी पर थे, जबकि वीरवार को उनकी ड्यूटी कुठेड़ा संस्थान में डेपुटेशन पर लगाई गई थी, जिसके कारण वे ऊहल में सेवाएं नहीं दे सके।
विज्ञापन

मरीजों में परनाली से रविंद्र, लगदेवी से रजनीश और ऊहल से रूप लाल ने बताया कि वे बुखार से पीड़ित हैं और दो दिन से पीएचसी में इलाज के लिए आ रहे हैं, लेकिन चिकित्सक न मिलने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रदेश सरकार से पीएचसी ऊहल में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की है। बीएमओ टौणी देवी रमेश रत्तू ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में सरकार को अवगत करवाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें