डॉ. देशराज शर्मा, एमएस, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में चिकित्सा अधीक्षक (मेडिकल सुपरिंटेंडेंट) का पदभार डॉ. देशराज शर्मा ने संभाला। प्रदेश सरकार ने उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद एक वर्ष का सेवा विस्तार प्रदान किया है।
इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। डॉ. देशराज शर्मा मेडिकल कॉलेज से चिकित्सा अधीक्षक के पद से 30 मई 2026 को सेवानिवृत्त हुए थे। सरकार के निर्णय के अनुसार अब वे 24 जून 2027 तक अपनी सेवाएं देंगे।
उनके पद्भार ग्रहण करने से मेडिकल कॉलेज और अस्पताल प्रशासन को उनके लंबे अनुभव का लाभ मिलेगा। डॉ. देशराज शर्मा प्रदेश के जाने-माने रेडियोलॉजिस्ट हैं। उनकी विशेषज्ञता और अनुभव को देखते हुए सरकार ने उन्हें सेवा विस्तार देने का फैसला लिया है।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उनके नेतृत्व से स्वास्थ्य सेवाओं के और अधिक सुदृढ़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।