फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पौणाहारी के दरबार में नहीं जुटी भीड़, आठ हजार श्रद्धालु पहुंचे

Mon, 12 May 2025 08:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार के दिन भी नहीं दिखी चहल-पहल
विज्ञापन


मंदिर मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद दी जा रही मंदिर में एंट्री

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध के सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को आठ हजार श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंचे। भारत-पाक के बीच चल रही तनातनी का असर यहां भी देखने को मिला। रविवार को पंजाब, हरियाणा सहित बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को छोड़कर केवल प्रदेश के श्रद्धालु ही मंदिर में पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद ही श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश दिया गया। बैरियर नंबर एक और दो के बीच पुलिस टीम ने नाका लगाकर वाहनों की चैकिंग करने के बाद इंट्री दी। मंदिर को 24 घंटे खुला रखने पर पाबंदी होने के कारण कम ही श्रद्धालु मंदिर में दर्शनों के लिए पहुंचे।

श्रद्धालु रविवार सुबह कड़कड़ाती धूप में मंदिर में शाहतलाई से दियोटसिद्ध तक पैदल यात्रा कर पहुंचे। मंदिर परिसर में दिनभर मंदिर में श्रद्धालु पौणाहारी के भजन कीर्तन करते रहे। हालांकि रविवार को बाबा बालक नाथ का दिन माना जाता है। ऐसे में दर्शनों के लिए मंदिर में काफी भीड़ रहती है, लेकिन इस बार देर शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं के कम होने के कारण दुकानदारों ने दुकानों को बंद कर दिया था। मंदिर में लंगर भी दोपहर तीन बजे तक ही बांटा गया। बीते सप्ताह 20 हजार श्रद्धालुओं ने बालयोगी के दर्शन किए थे। अब मंदिर में कम ही श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

मंदिर में रविवार को आठ हजार श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। मुख्य गेट पर चेकिंग के बाद ही मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है- राजेंद्र गौतम, एसडीएम व न्यास अध्यक्ष बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें