फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़सर में 12 घंटे ठप्प रही बीएसएनएल सेवा

Tue, 01 Mar 2016 06:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर, बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल में बीएसएनएल सेवाएं करीब 12 घंटे तक ठप्प रहीं। इससे बीएसएनएल लैंड लाइन और ब्राडबैंड सेवा प्रभावित रही। एक्सचेंज से बाहर फोन नहीं हो पाए। बड़सर क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा से हजारों उपभोक्ता जुड़े हैं।
विज्ञापन


लेकिन सेवाएं सुचारु नहीं होने से उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर को सिग्नल और ब्रॉडबैंड सेवा बंद हो गईं। दूसरे दिन मंगलवार सुबह सेवाएं बहाल हो पाईं। इससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

बीएसएनएल उपभोक्ता विनोद कुमार, अमरजीत, राकेश कुमार, सुरेश कुमार, कमल जीत, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, अमित कुमार तथा विजय कुमार ने बताया कि बीएसएनएल सेवाएं बार-बार बंद हो रही हैं जिससे ब्राडब्रैंड सेवा ठप्प है।
विज्ञापन


कभी फोन खराब होने तो कभी ब्राडबैंड सेवा बंद हो जाती है। उन्होंने बताया कि महीने में 15 दिन भी सेवाएं सुचारु नहीं होती। उपभोक्ताओं ने बीएसएनएल को सेवाएं दुरुस्त करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

 
बड़सर बीएसएनएल के एसडीओ पीसी ठाकुर का कहना है कि ओएफसी कटने से समस्या हुई थी। इसे ठीक करने के बाद सेवाएं सुचारु हो गई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें