फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Hamirpur: साइबर फ्रॉड से बचाएगा वॉल्ट एप, सुरक्षित रहेगा डाटा, संदिग्ध लिंक की तुरंत पहचान

Sat, 28 Mar 2026 11:17 AM IST
Krishan Singh कमलेश रतन भारद्वाज, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर।

सार

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सुरक्षा का ऐसा समाधान तैयार किया है, जो भविष्य में डाटा सुरक्षा की दिशा बदल सकता है। 
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिजिटल दौर में बढ़ते साइबर फ्रॉड के बीच राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर के बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने सुरक्षा का ऐसा समाधान तैयार किया है, जो भविष्य में डाटा सुरक्षा की दिशा बदल सकता है। छात्रों ने वॉल्ट नामक ब्लॉकचेन आधारित एप विकसित किया है, जो न केवल फर्जी साइबर लिंक की पहचान करेगा, बल्कि यूजर के डाटा को जीरो नॉलेज प्रूफ (जेडकेपी) तकनीक से पूरी तरह सुरक्षित भी रखेगा। छात्रों के इस नवाचार को हाल ही में राष्ट्रीय स्तर के इलेक्ट्रोथॉन 8.0 हैकाथॉन में बेस्ट विगनर हैक अवॉर्ड से नवाजा गया। विद्यार्थियों ने बताया कि वॉल्ट एप ब्लॉकचेन तकनीक पर काम करता है, इसमें डाटा किसी एक सर्वर पर नहीं, बल्कि हजारों नोड्स में सुरक्षित रहता है। इससे डाटा के साथ छेड़छाड़ लगभग असंभव हो जाती है। यदि कोई हैकर सर्वर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश भी करे, तो उसे केवल गणितीय कोड ही मिलेगा, वास्तविक दस्तावेज नजर नहीं आएगा। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने कहा कि संस्थान में नवाचार और शोध को प्राथमिकता दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध एसएमएस लिंक की तुरंत पहचान 
एप का एक और खास फीचर संदिग्ध एसएमएस लिंक की जांच करना है, इससे वॉल्ट एप बैंक या अन्य स्रोतों से आने वाले किसी भी लिंक की वैधता को यह तुरंत परख सकता है। वॉल्ट एप में पासवर्ड खोने की समस्या का भी समाधान दिया गया है। यदि यूजर पासवर्ड भूल जाए, तो मल्टी-स्टेप वेरिफिकेशन के बाद वह अपने पुराने डाटा को नए एसएसआई आईडी से दोबारा जोड़ सकता है। इस प्रोजेक्ट को कंप्यूटर साइंस, ड्यूल डिग्री कंप्यूटर साइंस और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के चार छात्रों नेहिन बिनू, आदर्श बाबू, आयुष्मान मिश्रा और मुस्कान ठाकुर ने मिलकर तैयार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें