फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: एनआईटी के हॉस्टलों में नकदी चोरी का आरोप, युवक गिरफ्तार; 21,510 रुपये समेत लैपटॉप और ATM कार्ड बरामद

Wed, 30 Sep 2026 03:12 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

हमीरपुर में एनआईटी के हिमगिरि और उदयगिरि हॉस्टल में छात्रों के कमरों से नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। हॉस्टल अटेंडेंट की सतर्कता से युवक पकड़ में आया। पुलिस के अनुसार तलाशी में 21,510 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, पहचान संबंधी दस्तावेज, मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस अब बरामद सामान के मालिकों और आरोपी की कथित भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एनआईटी हमीरपुर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईटी हमीरपुर के हॉस्टलों में छात्रों के कमरों से नकदी चोरी के मामले ने हड़कंप मचा दिया। हिमगिरि और उदयगिरि हॉस्टल में कथित तौर पर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक को हॉस्टल अटेंडेंट की सतर्कता के चलते पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की तलाशी के दौरान 21,510 रुपये नकद, दो एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईआईटी मंडी का पहचान पत्र, मोबाइल फोन और लैपटॉप समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

विज्ञापन




कमरे से निकलते दिखा युवक
सदर थाना हमीरपुर में दर्ज शिकायत के अनुसार हॉस्टल अटेंडेंट गुरभाग सिंह ने बताया कि वह 29 सितंबर को दोपहर करीब 3:10 बजे मैस मैनेजर तेज कुमार के साथ हिमगिरि हॉस्टल में राउंड पर थे। इसी दौरान कमरा नंबर जी-54 के पास एक युवक कमरे से बाहर निकलता दिखाई दिया। हॉस्टल कर्मियों ने युवक से पूछताछ की। उसने अपना नाम आदित्य चौधरी बताया, लेकिन वह हॉस्टल में मौजूद होने के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद हॉस्टल कर्मी उसे एमएमसीए कार्यालय ले गए।
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आई दूसरी हॉस्टल की बात
पुलिस के अनुसार एमएमसीए कार्यालय में सहायक वार्डन डॉ. नीरज धीमान ने भी युवक से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने हिमगिरि हॉस्टल के अलावा उदयगिरि हॉस्टल में भी रुपये चोरी करने की बात स्वीकार की। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ छात्रों ने भी अपने कमरों से नकदी चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद युवक की कार्यालय में तलाशी ली गई।

विज्ञापन

21,510 रुपये समेत कई सामान बरामद
पुलिस के मुताबिक तलाशी में युवक के पास से कुल 21,510 रुपये नकद मिले। इसके अलावा एसबीआई और पीएनबी के एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईआईटी मंडी का पहचान पत्र, रेडमी मोबाइल फोन, एचआरटीसी बस टिकट और लैपटॉप पिट्ठू बैग सहित बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी की पहचान आदित्य चौधरी पुत्र अर्जुन कुमार, निवासी उत्तम नगर, नई दिल्ली के रूप में बताई है। शिकायतकर्ता के अनुसार युवक खुद को आईआईटी मंडी का छात्र बता रहा था।

बरामद सामान के मालिकों की जांच
पुलिस अब बरामद नकदी और अन्य सामान के संबंध में जांच कर रही है कि इनमें से कौन-कौन सी वस्तुएं छात्रों की हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि हॉस्टलों में हुई कथित चोरियों में आरोपी की भूमिका कितनी थी। एसपी बलवीर सिंह ने मामले में युवक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें