फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे कम, नौ प्राइमरी स्कूलों पर लटका ताला

Fri, 20 Jan 2017 10:55 PM IST
उमेश कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
स्‍कूली बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला के नौ प्राइमरी स्कूलों पर ताला लटक गया है। इन नौ स्कूलों में छात्रों की संख्या पांच से कम थी। जिला भर में कुल 489 प्राइमरी स्कूल थे लेकिन नौ के बंद होने से स्कूलों की संख्या 480 रह गई है। स्कूलों को बंद कर इनमें पढ़ रहे इक्का-दुक्का छात्रों को नजदीकी स्कूलों में दाखिला दिया गया।
विज्ञापन


इन नौ स्कूलों पर ताला लगाकर शिक्षा विभाग ने इनके छात्रों का विलय दो किलोमीटर के दायरे के स्कूलों में कर दिया है। प्राइमरी स्कूल भटेड़, लगदेवी, राहजोल, राम नगर, थलाकणा, गाड्डीं, धरयारा, साहन्वीं और लठवाण में से साहन्वीं स्कूल में छात्रों की संख्या पांच  जबकि लठवाण स्कूल में महज एक विद्यार्थी है।

इन सारे स्कूलों में छात्रों की संख्या पांच या इससे कम होने से शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों को बंद करने का फरमान जारी किया हैं। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को बंद कर बच्चों को पास के दूसरे सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर दिया है।
विज्ञापन


भटेड़ स्कूल को हाई स्कूल ऊटपुर, प्राथमिक स्कूल लगदेवी का हाई स्कूल ऊहल, प्राथमिक स्कूल राहजोल को हाई स्कूल कांगू, प्राथमिक रामनगर का हाई स्कूल मंझेली, प्राथमिक स्कूल गाड्डीं को हाई स्कूल पटलांदर, प्राथमिक स्कूल धरयारा को हाई स्कूल कंज्याण, प्राथमिक स्कूल साहन्वीं का हाई स्कूल बुमाणा और प्राथमिक स्कूल लठवाण का हाई स्कूल खुथड़ी स्कूल में शिफ्ट किया गया है।

प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक आरसी कटोच का कहना है कि पांच से कम बच्चों वाले स्कूलों को बंद किया गया है। अधिसूचना के बाद इन स्कूलों को बंद कर छात्रों को नजदीकी स्कूलों में दाखिल किया गया है।
विज्ञापन


बंद स्कूलों में छात्रों की संख्या
स्कूल            संख्या
भटेड़            3
लगदेवी        4
राहजोल        4
रामनगर        4
थलाकणा        2
गाड्डीं            4
धरयारा        3
लठवाण        1
साहन्वीं        5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें