फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों को बांटे 5.76 लाख रुपये के चेक

Fri, 20 Jan 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
विज्ञापन
इंटक जिला अध्यक्ष एवं महासचिव हमीरपुर कांग्रेस राजीव राणा रहे मुख्यातिथि। - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के सौन्जय से भोरंज परिधि गृह में पंजीकृत मजदूरों के लिए चैक वितरण कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम में इंटक जिलाअध्यक्ष एवं महासचिव जिला कांग्रेस हमीरपुर राजीव राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने पिछले चार सालों में प्रदेश भर में मजदूरों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर घर घर पहुंचाया है।
विज्ञापन


भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत मजदूरों को वाशिंग मशीन वितरण योजना, इंडक्शन चुल्हा, साईकिल, सोलरलैंप, दो बच्चों के विवाह के लिए 25-25 हजार की वित्तिय सहायता सवास्थ्य योजनाए, प्रसूति सुविधा, पेंशन योजनाएं, भवन निर्माण के लिए ऋण योजना, छात्रवृत्ति योजनाएं आदि सुविधाओं को जन जन तक मौहेया करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने मनरेगा में कार्य बंद किया है। स्किल डवल्पमेंट 15 दिनों का कोर्स जोकि हिप्र भवन एवं अन्य कामगार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत मजदूरों का हुआ उसे भी बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान राणा ने  5 लाख 76 हजार रुपये के चैक प्रीतमा देवी, सरोती देवी, अनीता देवी, रेखा देवी, बबली देवी, पुष्पा, कुलदीप कुमार, मनोरमा आदि लाभार्थियों को आबंटित किए।

इस मौके पर इंटक ब्लॉक महासचिव जगदीश शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत मैहल नीता देवी, प्रेम चंद, रमेश चंद, सतीश कुमार, निर्मला देवी, किरण वाला, प्रकाशो, निशा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें