फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर में खुद आश्रय ढूंढ रहा रैन बसेरा

Sat, 27 Dec 2025 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर परिषद सुजानपुर के तहत रैन बसेरा के भीतर उखाड़े गए शौचालय में लगे यूरिनल। संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। बेसहारा, बेघर लोगों को आश्रय देने के लिए बनाया रैन बसेरा खुद आश्रय ढूंढ रहा है। हालात यह हैं कि रैन बसेरा में न तो सफाई व्यवस्था है और न ही शौचालयों की सुविधा।
विज्ञापन

अगर किसी बेसहारा या बेघर व्यक्ति को यहां पर छत भी प्रदान कर दी जाए, तो वह अव्यवस्था के कारण खुद बीमार हो जाएगा। चारों ओर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। रैन बसेरा के जीर्णोद्धार के लिए सात लाख रुपये खर्च किए गए हैं। यह पैसा केवल सुरक्षा दीवार और फेंसी लाइट लगाने पर खर्च हुआ है। अधिकारियों की सुस्ती के कारण रैन बसेरा उपयोग योग्य नहीं रहा है।
शुक्रवार दोपहर 12 बजे रैन बसेरा भवन की सुरक्षा दीवारी के साथ कूड़े के ढेर लगे हुए थे। दूसरी मंजिल पर जाने के लिए बनी सीढ़ियों पर पत्ते बिखरे पड़े हुए हैं। ऐसा महसूस होता है कि यहां पर पिछले करीब छह महीनों से सफाई नहीं हुई। कमरों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि सफाई कर्मचारियों ने इसे डंपिंग साइट बनाकर रखा हुआ है।
विज्ञापन

वहीं, शौचालय में बनाए यूरिनल और फीटिंग उखाड़ दी गई है। शौचालय के साथ ही फिटिंग के लिए पाइप रखे हैं, लेकिन काम बंद पड़ा हुआ है। अगर कोई यहां पर ठहरता है, तो उसे कोई भी सुविधा धरातल पर मिलती नजर नहीं आ रही है। इस रैन बसेरा का निर्माण 28 दिसंबर, 2002 में तत्कालीन संसदीय सचिव उर्मिल ठाकुर ने किया था। अब इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।
अधिकारी भी इसकी हालत को लेकर अनभिज्ञ हैं। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगर अधिकारी ही अनभिज्ञ हैं तो इसकी सुध कौन लेगा। रैन बसेरा की खस्ताहालत के कारण क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा लोगों को छत मिलने की उम्मीदें भी धूमिल होती नजर आ रही हैं।

कोट :

सुजानपुर में रैन बसेरा की हालत को लेकर जानकारी नहीं है। मामला संज्ञान में आया है। इसकी जानकारी कनिष्ठ अभियंता से ली जाएगी। -रमन कुमार, कार्यवाहक, कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, सुजानपुर

नगर परिषद सुजानपुर के तहत रैन बसेरा के भीतर उखाड़े गए शौचालय में लगे यूरिनल। संवाद

नगर परिषद सुजानपुर के तहत रैन बसेरा के भीतर उखाड़े गए शौचालय में लगे यूरिनल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें