फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: लोगों के विरोध पर झुकी एनएच निर्माण कंपनी

Wed, 08 Jan 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीना पहले टूटे पेयजल पाइप को जोड़ा, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

टौणी देवी (हमीरपुर)। टपरे ग्राम पंचायत के लोगों की ओर से किए गए विरोध के बाद एनएच निर्माण कंपनी हरकत में आई। कंपनी ने एक महीने से टूटे पेयजल पाइप की मरम्मत करवा दी है। इसके बाद टपरे पंचायत के आधा दर्जन गांवों के लोगों की पेयजल समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीणों ने सोमवार को एनएच निर्माण कंपनी की कार्यप्रणाली का विरोध किया था। इस दौरान कंपनी को चेतावनी दी गई थी कि यदि 24 घंटे के भीतर पाइपलाइन नहीं जोड़ी गई तो चक्का जाम किया जाएगा। मंगलवार को एनएच निर्माण कंपनी ने पाइपलाइन को जोड़ दिया है। ग्रामीणों में रजनीश कुमारी चौहान, विक्रम सिंह, ओम प्रकाश, जसवंत सिंह, विजय, त्रिलोक सिंह, महिला मंडल टपरे से कमला, मनोरमा और अनीता देवी ने कहा कि समस्या का समाधान हो गया है। उन्होंने मरम्मत कार्य पर संतोष जताया है। भविष्य में समय पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें