पद और गोपनीयता की शपथ लेते प्रवीण ठाकुर। -संवाद
हमीरपुर। जिला परिषद के बगेहड़ा वार्ड के नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य प्रवीण ठाकुर को शनिवार को उपायुक्त कार्यालय में शपथ ग्रहण की। उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेने के बाद प्रवीण ठाकुर ने कहा कि वह अपने वार्ड के लोगों का जीत दिलाने के लिए हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पूर्व मुख्यमंत्री धूमल, सांसद अनुराग ठाकुर, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा और सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह राणा का धन्यवाद किया, जिन्होंने उन्हें समर्थन दिया।
प्रवीण ठाकुर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों की बढ़ती नाराजगी का जिक्र करते हुए कहा कि उनके विरोध में लोगों ने जमकर वोट डाले हैं। उन्होंने अपनी पहली प्राथमिकता क्षेत्र के विकास को बताया, ताकि लोगों के रुके हुए कार्यों को गति मिल सके।