फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पुरली बरोटा से जंगलेड़ खड्ड तक बनेगी नई सड़क

Wed, 13 Aug 2025 01:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के तहत पुरली सहित अन्य गांव सड़क सुविधा से जुड़ेंगे। पुरली बरोटा से जंगलेड़ खड्ड तक नई सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) बनाकर राष्ट्रीय ग्रामीण अवसरंचना विकास एजेंसी (एनआरआईडीए) को भेजी है। वहीं, स्वीकृति मिलते ही बरसात के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है।
पुरली सहित अन्य गांव के लोग काफी समय से सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-चार के तहत चार किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इस पर करीब साढ़े सात करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब पौने चार मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण होगा। सड़क के किनारे नालियां भी बनाई जाएंगी। तीखे मोड़ों को काटा जाएगा। इससे वाहन चालक आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग कक्कड़ के एसडीओ संसार चंद ठाकुर ने बताया कि गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग प्रयासरत्त हैं। पुरली बरोटा से जंगलेड़ खड्ड तक सड़क बनाने की डीपीआर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। उन्होंने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें