फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर में जल्द लागू होंगे गृहकर के नए स्लैब

Sat, 27 Jun 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर में जल्द ही गृहकर (हाउस टैक्स) के नए स्लैब लागू किए जाएंगे। नगर निगम हमीरपुर ने इसके लिए सर्वे लगभग पूरा कर लिया है और अब सर्वे का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक भवन की श्रेणी के अनुसार नया हाउस टैक्स निर्धारित किया जाएगा। नगर निगम क्षेत्र के 4402 भवनों का सर्वे लगभग पूरा हो चुका है। सर्वे करने वाली कंपनी ने पूरी रिपोर्ट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दी है, जिसमें अब तक करीब 3710 सर्वे स्वीकृत किए जा चुके हैं।
शेष भवनों के सर्वे के अनुमोदन और दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद टैक्स निर्धारण का कार्य शुरू होगा। नगर निगम प्रशासन का उद्देश्य सभी भवनों को रिकॉर्ड में शामिल कर पारदर्शी कर व्यवस्था लागू करना है।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत नगर निगम क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों के लिए अलग-अलग हाउस टैक्स निर्धारित किया जाएगा। कर निर्धारण के दौरान दोनों क्षेत्रों में उपलब्ध सुविधाओं, विकास स्तर और भवनों की श्रेणी को आधार बनाया जाएगा। फिलहाल नगर निगम के पुराने वार्डों में ही सर्वे कराया गया है।
वर्तमान में नगर निगम हमीरपुर को हाउस टैक्स से प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। अधिकारियों का कहना है कि नई व्यवस्था लागू होने से कर संग्रहण में पारदर्शिता आएगी और निगम की आय में भी वृद्धि होगी। इससे सड़क, सफाई, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सहित अन्य नागरिक सुविधाओं के विकास कार्यों को और गति मिलने की उम्मीद है।


कोट :

सर्वे को पूरा कर लिया गया है। पूरी प्रक्रिया होने के बाद ही स्लैब तय किए जाएंगे। इसमें व्यावसायिक और घरेलू अलग-अलग स्लैब तय किए जाएंगे। इसे मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद इसे लागू किया जाएगा। -राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त, नगर निगम हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें