फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: समीरपुर स्कूल का चार करोड़ से बनेगा नया भवन

Sun, 09 Aug 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
भोरंज के विधायक समीरपुर स्कूल के प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करते पहुंचे। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
अवाहदेवी/जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समीरपुर के नए भवन के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों और पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भवन निर्माण को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को नए भवन के निर्माण का प्राकलन तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुराने भवन को हटाकर उसके स्थान पर नया भवन बनाया जाएगा, जिस पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद समीरपुर स्कूल को जमा दो स्तर तक किया गया और विज्ञान संकाय की कक्षाएं भी शुरू की गईं। इस दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं भूमि विकास बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, उपाध्यक्ष विजय डोगरा, अमरनाथ, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें