फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले के 352 किसानों को जल्द मिलेगी 14 लाख रुपये की मुआवजा राशि

Sun, 09 Aug 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने के बाद मुआवजे का इंतजार कर रहे जिले के 352 किसानों के लिए राहत की खबर है। करीब 14 लाख रुपये की मुआवजा राशि के भुगतान का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

किसानों की पहचान और दस्तावेजों की जांच समेत लगभग सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। मुआवजा राशि स्वीकृत होने के बावजूद भुगतान में बैंक स्तर पर आधार कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन की अड़चन आ रही थी।
कुछ किसानों की पहचान में भी परेशानी सामने आई थी। अब संबंधित प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही मुआवजा राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंचने की उम्मीद है। खरीफ सीजन 2023-24 में हमीरपुर जिले के 24,803 किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा करवाया था।
विज्ञापन

प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान के एवज में किसानों को करीब 10 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाना था। इसमें से 90 फीसदी से अधिक राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंच चुकी है, जबकि 352 किसान अभी भी मुआवजे की राशि का इंतजार कर रहे थे।
कोट
कई किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का मुआवजा नहीं मिला था। लगभग सभी औपचारिक्ताएं संर्पूण हो गई हैं। -संदीप कुमार, जिला प्रबंधक, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें