फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नेटबॉल खेल 24 वर्ष बाद स्पोर्ट्स कोटे में शामिल

Mon, 27 Oct 2025 04:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में मिलेगा स्पोर्ट्स कोटे का लाभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। प्रदेश सरकार ने नेटबॉल खेल की उपलब्धियों को देखते हुए इसे स्पोर्ट्स कोटे में शामिल किया है। करीब 24 वर्षों के बाद नेटबॉल खेल के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में स्पोर्ट्स कोटे का लाभ मिलेगा। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में हुए इस निर्णय के बाद प्रदेश नेटबॉल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों में उत्सव जैसा माहौल है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार प्रकट किया है। प्रदेश में नेटबॉल खेल की शुरुआत 1984 में बिलासपुर जिला के लहुणू मैदान से हुई है। 16 साल के बाद 2001 में खेल विभाग में पंजीकृत हुआ था।
विज्ञापन


आज प्रदेश में तमाम जिलों में नेटबॉल खेल की इकाइयां स्थापित हैं। जिला स्तर पर सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। प्रदेश के तीन खिलाड़ी अजय, चंपा और वंशिका अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भारतीय टीम को प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा से करीब 120 मेडल जीत कर दिए हैं। प्रदेश के नेटबॉल खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स कोटे से सरकारी नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश नेटबॉल संघ के महासचिव अशोक आनंद ने बताया कि सरकार ने नेटबॉल खेल सहित 19 खेलों को स्पोर्ट्स कोटे में डाला है। सरकार का यह निर्णय खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें