फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: खेत में कार्य कर रहे दंपती पर डंडों से हमला करने का पड़ोसियों पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत सौर गांव में खेत में काम कर रहे एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में राकेश कुमार निवासी सौर ने बताया कि वह और उनकी पत्नी अपने खेत की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी पिता-पुत्र हाथों में डंडे लेकर वहां आए और शहतूत की टहनियां उखाड़ने को लेकर पूछताछ करने लगे।
जब उनसे बात करने की कोशिश की, तो उन्होंने अचानक दोनों पर डंडों से प्रहार कर दिया। इस हमले में राकेश कुमार के सिर, बाजू और टांगों पर गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए भोटा अस्पताल पहुंचाया गया। एसपी बलवीर सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें