फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोताही : पांच दिन बाद भी स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पांच दिन से फैले डायरिया की सैंपल रिपोर्ट अभी तक नहीं मिल पाई है। जिले की सबसे बड़ी पेयजल योजना लगवालती मेवा बमसन के तहत आने वाली 17 पंचायतों के 100 के करीब गांवों में डायरिया फैल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रदेश स्तर पर जांच के लिए कमेटी क्षेत्र में भेजी गई है। इस कमेटी ने डायरिया प्रभावित क्षेत्रों पर जाकर पेयजल सैंपल जांचे हैं, लेकिन रिपोर्ट पांचवें दिन भी सार्वजनिक नहीं हुई है। जलशक्ति विभाग की जांच में पेयजल सही पाया गया है लेकिन स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट न आने से लोग सहमे हुए हैं। जलशक्ति विभाग की इस पेजयल योजना से भोरंज और टौणीदेवी की 100 से अधिक पंचायतोंं में पेयजल सप्लाई होता है। एक लाख के करीब आबादी को जलापूर्ति इस योजना से होती है। अभी भी आपूर्ति जारी है। जलशक्ति विभाग ने इस पेयजल योजना के ब्यास किनारे जंगलबैरी के समीप स्थित जाखू से पर्कुलेशन वेल से सैंपल वीरवार को लिए हैं। ऐसे में अब इस सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद जलशक्ति विभाग पानी की सप्लाई को लेकर निर्णय लेगा। स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के स्टूल के सैंपल भी जांच के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे हैं। इस रिपोर्ट को भी अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
विज्ञापन






उपभोक्ता संरक्षण संगठन ने जताई चिंता

दि हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कालिया ने कहा कि टौणीदेवी क्षेत्र के बाद अब भोरंज में डायरिया से लोगों का पीड़ित होना चिंता का विषय है। जल शक्ति और स्वास्थ्य विभाग आपस में सहयोग कर जलजनित रोगों के कारण और इसके निदान को जल्द सुनिश्चित करे। दोनों विभाग पूरे जिले में पैनी नजर रखें और प्रत्येक पेयजल योजना के पानी के सैंपल की नियमित रूप से जांच करवाएं। इसकी रिपोर्ट को संबंधित पंचायत के प्रधान को दें। अभी तो गर्मियों का मौसम दूर है और इस तरह के रोगों का पनपना हैरान करने वाला है।



कोट्स

जल शक्ति विभाग हमीरपुर के अधिशाषी अभियंता संजय ठाकुर ने कहा कि पिछले दिनों विभाग की टेस्टिंग में पेयजल टैंकों का पानी सही पाया गया है। ऊहल में क्लोरीनेशन के बाद आगे पानी सप्लाई किया जा रहा है। वीरवार को योजना के पर्कुलेशन वेल से पानी के सैंपल लिए गए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी।
विज्ञापन




सीएमओ हमीरपुर डाॅ आरके अग्निहोत्री ने कहा कि शुक्रवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। टीमें क्षेत्र में लगातार स्क्रीनिंग कर रही हैं। मेडिकल कॉलेज में पानी के कई सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें