फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी से बाहनवीं वाया लझियाणी बस की दरकार

Wed, 25 Mar 2026 01:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी से बाहनवीं वाया लझियाणी मार्ग पर बस सेवा न होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीण परेशान हैं। लोगों को मजबूरन पैदल या निजी वाहनों का सहारा लेकर सफर करना पड़ता है।
विज्ञापन

इस मार्ग पर बस सेवा न होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर छात्रों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों को सबसे ज्यादा दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बस सुविधा नहीं होने के कारण लझियाणी, कल्याल, खतनाल सहित अन्य गांवों के लोग प्रभावित होते हैं। उन्हें निजी वाहनों में अधिक पैसे देकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने कई बार हिमाचल पथ परिवहन निगम से बस सेवा शुरू करने की मांग की है। अब तक निगम प्रबंधन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। उन्होंने पुन: निगम प्रबंधन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस रूट पर बस सेवा को शुरू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि इस बारे में अभी तक कोई मांग नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें