फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू से लुधियाना-अमृतसर के लिए सीधी बस की दरकार

Thu, 19 Nov 2026 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। जाहू से वाया भरेड़ी, पट्टा और खरवाड़ होते हुए लुधियाना और अमृतसर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग उठी है। इस रूट पर बस सुविधा न होने के कारण यात्रियों को इन शहरों तक पहुंचने के लिए पहले हमीरपुर जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे लोगों को अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों सुमन शर्मा, धीरज, करतार सिंह, सीमा देवी, रीना ठाकुर और कमला देवी ने बताया कि जाहू से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बसों की सुविधा उपलब्ध है, लेकिन लुधियाना और अमृतसर के लिए इस रूट से कोई सीधी बस नहीं चलती।
उन्होंने कहा कि जाहू से वाया भरेड़ी, पट्टा और खरवाड़ होते हुए इन शहरों के लिए बस सेवा शुरू की जाती है तो सैकड़ों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने एचआरटीसी से मांग की कि यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस रूट पर सीधी बस सेवा शुरू की जाए, ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक ने बताया कि अमृतसर और लुधियाना के लिए हमीरपुर से पहले ही दो बसें संचालित की जा रही हैं। जाहू से सीधी बस चलाने की यात्रियों की मांग को उच्चाधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें