फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में बीपी-शुगर और कैल्शियम की दवाइयां पहुंचीं

Thu, 19 Nov 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पिछले दो माह से अधिक समय से चल रही जरूरी दवाइयों की किल्लत अब दूर होने लगी है। अस्पताल में बीपी और शुगर की करीब 50 हजार टैबलेट पहुंच गई हैं। इसके अलावा कैल्शियम की भी करीब 18 हजार टैबलेट पहुंची हैं।
विज्ञापन

लंबे समय से इन दवाइयों की कमी के चलते परेशान मरीजों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज में रोजाना करीब 1500 मरीज ओपीडी में उपचार करवाने पहुंचते हैं। इनमें बड़ी संख्या बीपी और शुगर के मरीजों की भी होती है, जिन्हें नियमित रूप से दवाइयों की आवश्यकता रहती है।
ऐसे में अस्पताल में इन जरूरी दवाइयों की उपलब्धता बेहद अहम है। दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को काफी समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। कई मरीजों को बाहर के मेडिकल स्टोर से दवाइयां खरीदनी पड़ रही थीं।
विज्ञापन

मरीज लगातार अस्पताल प्रबंधन से दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग कर रहे थे। अब अस्पताल में दवाइयों की नई खेप पहुंचने से मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा के तहत जरूरी दवाइयां उपलब्ध हो सकेंगी।
कोट
मेडिकल कॉलेज में मरीजों को आवश्यकता के अनुसार दवाइयां उपलब्ध करवाई जाती हैं। जिन दवाइयों की कमी थी, उनकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें