फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैड़ में मनियारी की दुकान से सात हजार रुपये के हार चोरी

Sun, 19 Jul 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना क्षेत्र के तहत मैड़ में शातिरों ने एक मनियारी की दुकान का शटर तोड़कर सात हजार रुपये मूल्य के तीन हार चोरी कर लिए। हालांकि, दुकान के गल्ले में रखे करीब तीन हजार रुपये चोर कुर्सी पर ही छोड़ गया।
विज्ञापन

मैड़ निवासी प्रभात रत्न ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि 17 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे दुकान खोलने पहुंचे तो शटर के दोनों ताले गायब थे और कुंडे मुड़े हुए मिले। अंदर जांच करने पर 5,000 रुपये कीमत का एक हार और 1,000-1,000 रुपये कीमत के दो हार गायब मिले।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घटना के बाद क्षेत्र के दुकानदारों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चोरी की शिकायत पर जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें