फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नव्या और पूनम का विद्यालय पहुंचने पर किया स्वागत

Sun, 16 Feb 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में राष्ट्रीय क्रिकेट और स्काउट गाइड में भाग लेकर आए दो छात्रों का विद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया है। एसजीएफआई क्रिकेट प्रतियोगिता जवाहर नवोदय विद्यालय पंचकूला, जयपुर रीजन में आयोजित की गई, जिसमें कुमारी नव्या ठाकुर ने भाग लिया।
विज्ञापन

स्काउट एवं गाइड का डायमंड जुबली जंबुरी का राष्ट्र स्तरीय कैंप तमिलनाडु में हुआ। कैंप में विभिन्न राज्यों के स्काउट एवं गाइड एकत्रित हुए। इस कैंप में कक्षा नौवीं की पूनम ने भाग लिया। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में इन दोनों विद्यार्थियों का विद्यालय में पहुंचने पर विद्यालय के प्राचार्य, उपप्राचार्य और समस्त स्टाफ ने अभिनंदन किया और प्रात:कालीन सभा में इन्हें सम्मानित भी किया गया।
विद्यालय के वरिष्ठतम शिक्षक वीरेंद्र सैनी ने बताया कि छात्रा नव्या का एसजीएफआई में चयन हुआ था और वहां पर भी उसका प्रदर्शन उच्च कोटि का रहा है, जबकि दूसरी छात्रा पूनम ने स्काउट एंड गाइड के जंबूरी प्रतियोगिता में तमिलनाडु राज्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन



जवाहर नवोदय विद्यालय में दो छात्राओं को सम्मानित करता हुआ विद्यालय स्टाफ। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें