बाल स्कूल हमीरपुर से एनटीएसई की परीक्षा देकर बाहर आते विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
नादौन/हमीरपुर। स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) सोलन की देखरेख में रविवार को प्रदेश के 68 परीक्षा केंद्रों में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) और राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (एनटीएसई) का आयोजन किया गया। यह परीक्षा हमीरपुर जिले के छह केंद्रों में ली गई। इसमें आठवीं व दसवीं के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नादौन को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। विद्यालय के संस्कृत अध्यापक नरेश मलोटिया शास्त्री ने कहा कि इस परीक्षा केंद्र में 180 में से 167 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया और 13 बच्चे अनुपस्थित रहे।
आठवीं कक्षा के 83 बच्चों ने छात्रवृत्ति परीक्षा और दसवीं कक्षा के 84 बच्चों ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लिया। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं दो चरणों में हुई। पहले चरण में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरे चरण में दोपहर 2 से 4 बजे तक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा के लिए विद्यालय प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे तथा कोविड-19 महामारी से संबंधित सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन सख्ती से किया गया। कन्या विद्यालय नादौन में यह परीक्षा अधीक्षक विनूप सिंह और उपाधीक्षक मदनलाल जसवाल की देखरेख में संपन्न हुई।