फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली उत्सव के लिए कमेटियां बनाने के निर्देश

Wed, 03 Feb 2016 06:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव 21 से 24 मार्च तक सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। उपायुक्त रोहन चंद ठाकुर ने बुधवार को हमीर भवन में राष्ट्र स्तरीय होली महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि होली महोत्सव को इस बार आकर्षक तथा मनोरंजक बनाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि होली उत्सव के माध्यम से हिमाचल और हमीरपुर जिला की संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा।

इसमें प्रदर्शनी के साथ खेलों का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्सव के दौरान हिमाचली कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि होली उत्सव की स्मारिका का प्रकाशन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव को गरिमामयी बनाने के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध, कार्यकारी एडीएम बलवान चंद मंढोत्रा, एसडीएम कृत्तिका कुल्हारी, एसडीएम नादौन राकेश शर्मा उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें