फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र अत्री ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानित

विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं को सैनिटाइजर और मास्क भेंट कर सम्मानित करते प्रदेश भाजपा सह मीडिया प्रभारी नरें - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने कहा वैश्विक महामारी के कारण उत्पन्न संकट की स्थिति में कोरोना योद्धा कर्तव्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेवारी निभा रहे हैं। इनका सम्मान और प्रोत्साहन अति आवश्यक है। अत्री ने शुक्रवार को सफाई कर्मी-कोरोना योद्धाओं पर पुष्प वर्षा कर उन्हें फेस कवर एवं सैनिटाइजर भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे राष्ट्र में भाजपा कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर विभिन्न क्षेत्रों में जिम्मेवार भूमिका निभा रहे कोरोना योद्धाओं का सम्मान और आभार व्यक्त कर रहे हैं। चाहे यह योद्धा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बतौर डॉक्टर, नर्स, स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मी, पुलिस कर्मी, बैंक कर्मी, प्रशासनिक अधिकारी या फिर अन्य किसी भी रूप में दायित्व का निर्वहन कर रहे कोरोना योद्धा हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें