संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को बाल स्कूल हमीरपुर में शुरू हुई। इस दौरान एथलीट मीट की 100 मीटर दौड़ में नक्ष प्रथम, शौर्य द्वितीय, कौसत्व ठाकुर तृतीय रहे।
इसी प्रकार, 400 मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, अक्ष द्वितीय और सार्थक तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा 600 मीटर दौड़ में सोनू प्रथम, मिंटू द्वितीय, सुखप्रीत तृतीय रहे। लंबी कूद में नक्ष चौहान प्रथम, ताशी द्वितीय, पवन तृतीय और डिस्क्रस थ्रो में शौर्य मनकोटिया प्रथम, शुभम द्वितीय, अर्णव राणा तृतीय, शॉटपुट में ताशी प्रथम, विशाल द्वितीय, आर्यन पटियाल तृतीय और ऊंची कूद में विशाल प्रथम, अर्णव द्वितीय और अर्णव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से नन्हे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों की डाइट मनी और यात्रा भत्ते में कई गुणा वृद्धि की है तथा प्रदेश से बाहर यात्रा के लिए रेलवे में एसी क्लास तक की सुविधा की व्यवस्था की है। राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के विजेताओं के लिए लाखों के पुरस्कार और बेहतरीन कोचिंग का प्रावधान किया गया है।
स्कूल प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद ने प्रतियोगिता के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों की जानकारी दी। इस मौके पर प्रतियोगिता के समन्वयक सुनील कुमार ने प्रतियोगिता का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छह शिक्षा खंडों से 300 छात्र खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील कुमार, मनोज शर्मा, डॉ. शशि शर्मा, शहंशाह, प्रवीण पठानिया सहित अन्य मौजूद रहे।
अंडर 14 छात्र जिला स्तरीय एथलीट मीट में दौड़ लगाते खिलाड़ी। संवाद