फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किया सम्मानित

Thu, 16 Oct 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जौड़े अंब स्कूल में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद विजेता ट्राफी को
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

सलौणी(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. नरदेव सिंह ने की। उन्होंने अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता अमरोह स्कूल में आयोजित की गई। इसमें स्कूल के सात खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त किए। सभी खिलाडियों को स्कूल के मुख्य द्वार पर प्रधानाचार्य ने हार और मेडल पहनाकर बैंड की धुन पर स्कूल परिसर में लाया गया। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य सुनील कुमार, सुषमा, मंजीत, अजमेर पठानिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें